Skip to main content

शर्म........!!!!!

 जरा उड़ान क्या भरी मेरे मन ने 
की लोग कहने लगे ..
नादान लड़की क्या तुझे शर्म नहीं आती।
लड़की है तू संभल जा 
तो पूछती हूँ मैं भी इन समझदारो से,
गला जब तुम मेरी खुशियों का घोटते हो तो क्या 
तुम्हे शर्म नहीं आती , शर्म है  क्या कोई बताये इन्हें भी
जो इल्जाम बेशर्मी का लगाते  हैं 
लड़की को जब तड़पाते हैं तब तमाशा देखने में ये ही आगे हैं।
और शर्म हैं क्या मुझे सिखाते हैं।
जाओ पहले देखो अपने अन्दर .. बंद करके कहना शर्म नहीं आती 
शर्म नहीं आती।

By Santoshi Rawat.
TGT Science Teacher
New Delhi

Comments

  1. बेहद संवेदनशील प्रस्तुति
    अरुन शर्मा
    www.arunsblog.in

    ReplyDelete
  2. उत्कृष्ट प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. जाओ पहले देखो अपने अन्दर .. बंद करके कहना शर्म नहीं आती
    शर्म नहीं आती।
    .... विचारणीय विषय लिए कविता

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

न भेजो प्रभु ....!!!

न भेजो ऐसे द्वार प्रभु...! जहां चोखट न लांघ पाऊ...!! न कदमो को रोक सकू मैं...! बस  दरवाजे की सांकल बन जाऊ...!! न भेजो ऐसे परिवार प्रभु...! जहां जन्म से ही पराई कहाऊ...!! माँ बाबा को बोझ लागु मैं...! जहां  मौल से मैं ब्याही जाऊ...!! न भेजो ऐसे संसार प्रभु...! जहां खुद को सलामत न पाऊ...!! हर एक  आँख  से घूरी जाऊ मैं..! और हर गली मैं दबोची जाऊ...!! न भेजो ऐसे अन्धकार प्रभु...! जहां  अंधे लोगो में गिनी जाऊ...!! रौशनी भरने की कोशिश करू मैं...! या खुद आग मैं जला दी जाऊ....!! न भेजो प्रभु .. न भेजो....!!! हम हमेशा कहते है.."SAVE GIRLS", " STOP FEMALE FOETICIDE".. पर क्या कभी आपने  सोचा है.. हम जिस बेटी को दुनिया में लाना चाहते है .. क्या वो हमारी दुनिया में सुरक्षित है..???

एक कदम और चलते है ।

आ चल एक कदम और चलते है ।  दूर डगर नापने की बात करते है ॥  फूलो को हाथो में समेट,  पानी से आकाश की रंगोली भरते है।।  एक कदम और चलते है ।। आ मिल शाम को भोर बनाये।  आ मिल जोर से शौर मचाये ॥  सुरों को धुनों की मिटटी से मलते है , आ चल एक कदम और चलते है ।। .....................  साथ चलते है ॥ 

जिन्दगी...........!!!!

कभी हसती हूँ..... तो कभी रोती हूँ ......!! तो कभी खुद को सांत्वना देती हूँ ......!! फिर दूजे ही पल खुद को बेसहारा पाती हूँ ......!! पता नहीं क्यों अब तो हर चीज को मुझसे बेर सा हो गया है......!! कहने को तो अपना पर.. नसीब ही गैर सा हो गया है.....!! कभी कोसती हूँ ओरो को जो मुझे समझ नहीं पाते ......!! तो कभी खुद को जो कभी सफल नहीं हो पाती हूँ ..........!! आईने में देखती हूँ खुद की ही आँखों को....!! कोरो में फसी पानी की बूंदों को .........!! या फिर यूँ कहिये..आँखों से ओझल हसी को ढूंडती हूँ......!! तो कभी खुद से ही घिन्ना के खुद को भी नहीं निहार पाती हूँ......!! अब तो एक एक पल बहूत भरी सा लगता है.......!! रात को सुबह कर और सुबह को रात का इंतज़ार रहता है.....!! मन में बस यही बात रहती है.......!! किसी तरह ये रात कट जाये ....... !! बस किसी तरह ये दिन निकल जाये.......!! जिन्दगी ने इतनी ठोकर दी है.....!! की अब तो जीने की वजह भी नहीं ढूंड पाती हूँ.......!!