मन ऐसो मेलन भरा, ते तन सुच्चो कैसो कहाय ...! जे सोचु हरी ते पाप हरे, ते पूजन न सुहाय ...!! ऐसो दुविधा सांस लगी, न निति कोई सुझाय ...! तर जाऊ मैं पाप ते, या खुद ने देउ डुबोय ....!!
जरा उड़ान क्या भरी मेरे मन ने की लोग कहने लगे .. नादान लड़की क्या तुझे शर्म नहीं आती। लड़की है तू संभल जा तो पूछती हूँ मैं भी इन समझदारो से, गला जब तुम मेरी खुशियों का घोटते हो तो क्या तुम्हे शर्म नहीं आती , शर्म है क्या कोई बताये इन्हें भी जो इल्जाम बेशर्मी का लगाते हैं लड़की को जब तड़पाते हैं तब तमाशा देखने में ये ही आगे हैं। और शर्म हैं क्या मुझे सिखाते हैं। जाओ पहले देखो अपने अन्दर .. बंद करके कहना शर्म नहीं आती शर्म नहीं आती। By Santoshi Rawat. TGT Science Teacher New Delhi
आज सुबह उदास सी हैं... न जाने क्यों. कुछ चुपचाप सी है. आँखों में बंद पानी लिए.. आज सुबह कुछ ख़ास सी है.. शायद वो रात भर सो नहीं पाई.. तभी इतनी बदली हुई सी हैं.. या शायद किसी ने दिल दुखाया है. तभी इतनी मायूस सी हैं.. ऐसा क्या हुआ उसके साथ क्यों किसी को कुछ नहीं बताती.. या फिर कोई उसे समझ ही नहीं सकता. तभी अपनी तकलीफ नहीं दिखाती..!! आज सुबह उदास सी हैं... न जाने क्यों. कुछ चुपचाप सी है.!!!
न भेजो ऐसे द्वार प्रभु...! जहां चोखट न लांघ पाऊ...!! न कदमो को रोक सकू मैं...! बस दरवाजे की सांकल बन जाऊ...!! न भेजो ऐसे परिवार प्रभु...! जहां जन्म से ही पराई कहाऊ...!! माँ बाबा को बोझ लागु मैं...! जहां मौल से मैं ब्याही जाऊ...!! न भेजो ऐसे संसार प्रभु...! जहां खुद को सलामत न पाऊ...!! हर एक आँख से घूरी जाऊ मैं..! और हर गली मैं दबोची जाऊ...!! न भेजो ऐसे अन्धकार प्रभु...! जहां अंधे लोगो में गिनी जाऊ...!! रौशनी भरने की कोशिश करू मैं...! या खुद आग मैं जला दी जाऊ....!! न भेजो प्रभु .. न भेजो....!!! हम हमेशा कहते है.."SAVE GIRLS", " STOP FEMALE FOETICIDE".. पर क्या कभी आपने सोचा है.. हम जिस बेटी को दुनिया में लाना चाहते है .. क्या वो हमारी दुनिया में सुरक्षित है..???
होती ख़ामोशी से कुछ बात रात के साथ..! फैले हुए सन्नाटे को सुन के चुप्पी के साथ..!! सोचती हूँ कभी ख़ामोशी के बारे में.. जो चुप रहती है हर पल... और जो सिमट जाती है हर रात के साथ...!! न अपने मन की बताती है... बस खो जाती है अँधेरे के साथ...!! कभी सोचा है तुमने.??? ये क्या चाहती है.??? चाहती है कुछ झिलमिलाहट चमकते चाँद के साथ...! अँधेरे को बदलना बिखरते उजाले के साथ..!! और क्या चाहती है जानते हो.??? अपनी चुप्पी को तोडना मुस्कराहट के साथ...! और गुजार देना सारी उम्र तुम्हारे साथ के साथ...!!
From woman man is born Within woman man is conceived To woman he is engaged and married Woman becomes his friend Through woman the future generation come When his woman dies, he seeks another woman To woman he is bound So why call her bad? From her kings are born From woman woman is born Without woman there would be no one at all. : By Guru Nanak Stop murder in womb.
लगा ठोकर हर उस पत्थर को .. जो सामने आये तेरे.. हर रस्ते को अपनी लगन से सजा .. न डर गिरने से .. जब मैं हूँ साथ तेरे...!!! पथ को पैरो से नाप चल तू.. अपनी उम्मीद की बाहों को बड़ा ले.... फूल समझ काँटों पे चल तू.. न डर मुरझाने से ..जब मैं हूँ साथ तेरे...!!! उठा निगाहे, आसमां पे टिका.. न दबा चाह को धरती के बोझ से.. बस उड़ने दे सपनो को मन की उड़ान से .. न डर टूटने से.. जब मैं हूँ साथ तेरे...!!! बड़ा हाथ अपने धूप को पकड़ ले .. मुट्ठी में सूरज को बंद कर ले.. अँधेरे को डरा अपने इशारो पे.. न डर जलने से.. जब मैं हूँ साथ तेरे...!!! हस के कर सामना हर मुश्किल से... दूर कर उदासी को अपने चेहरे से... थाम लूगी तेरा हाथ, मैं हर मोड़ पे . न डर रोने से ....जब मैं हूँ साथ तेरे...!!! तेरी इच्छा शक्ति..!!!